बदायूंबिसौली
Trending

बिसौली में शांतिपूर्वक अदा की गई ईद-उल-जुहा की नमाज, वतन की सलामती के लिए उठे हाथ।

बिसौली, बदायूं
जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली में जुमेरात को ईद-उल-अजहा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। नगर की ईदगाह में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और वतन की सलामती की दुआ मांगी।

ईदगाह के इमाम काजी इज़हार अशरफ़ इरशादी ने 8 बजे नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, भाईचारे और सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

*चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात*
त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बिसौली कोतवाल कमलेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी अमित कुमार व कस्बा चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहे। ईदगाह समेत नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस-प्रशासन ने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!