आसफपुर चौकी इंचार्ज का बेटा बना डिजाइनिंग इंजीनियर , हितैषियों व परिवार में जश्न का माहौल
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान के बेटे सिद्धांत बालियान ने अपनी कड़ी मेहनत व अथक प्रयास से डिजाइनिंग इंजीनियर का अति महत्वपूर्ण ओहदा प्राप्त किया है ।
अटल सिद्धांत वादी एवं अनुशासित जीवन शैली के लिए विख्यात होनहार युवा सिद्धांत बालियान की पोस्टिंग हाल ही में डिजाइनिंग इंजीनियर के पद पर उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में हुई है ।
जहां भारतीय सेना के लिए कार्य कर रही कंपनी की ओर से सिद्धांत बालियान को ऑफर मिला ।
युवा सिद्धांत बालियान ने भारत के प्रथम टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट दिल्ली में आई आई टी की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश लिया था ।
21 वर्षीय युवा सिद्धांत बालियान का जन्म उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फर नगर क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर में राजघराने परिवार में हुआ सिद्धांत के पिता जुगमेंद्र बालियान उत्तर प्रदेश पुलिस में अधिकारी के पद पर सेवारत हैं व सरल स्वभाव की उनकी माता नीरू बालियान कुशल गृहणी है जिनके साए में रहकर लाड़ले सिद्धांत बालियान ने अपने कठिन परिश्रम से डिजाइनिंग इंजीनियर का अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है ।
संघर्षशील सिद्धांत बालियान की कड़ी मेहनत व अथक संघर्ष से प्रभावित उनकी मां नीरू बालियान व पिता जुगमेंद्र बालियान को होनहार प्रतिभाशाली सिद्धांत बालियान पर बेहद नाज़ है ।
सिद्धांत बालियान के उच्च पद पर पदासीन होने की खबर सुनकर समस्त बालियान परिवार व उनके हितैषियों में बेहद खुशी का माहौल है ।
यहां गौरतलब है कि होनहार सिद्धांत बालियान का कड़ा संघर्ष व उत्कृष्ट कार्यशैली आज के युवाओं को प्रेरणादाई सिद्ध होगी।
आसफपुर से दानवीर सिंह

