बिसौली
बिसौली ब्लॉक परिसर में एपीओ ने रुका हुआ मानदेय न मिलने पर किया आत्महत्या का प्रयास
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली विकास खंड परिसर में APO मनरेगा ने पेड़ से रस्सी बांधकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते रस्सी काटकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया। एपीओ ने आरोप लगाया कि वह आठ माह तक बिसौली में तैनात रहे थे वहीं उनका उनका करीब आठ माह का मानदेय रुका हुआ है, जिससे आर्थिक तंगी के चलते वह परेशान थे। उन्होंने विकास खंड अधिकारी और अकाउंटेंट पर मानदेय भुगतान में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

