शराबी पति ने पत्नी से तंग आकर बंद कमरे में वीडियो बनाकर आत्महत्या की , मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में एक शराबी व्यक्ति ने पत्नी के व्यवहार से तंग आकर बंद कमरे में पंखे से लटककर आत्म हत्या कर ली । सुरेश कश्यप पुत्र डाल चंद ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया और एक वीडियो बनाते हुए कि मैं अपनी पत्नी की वजह से आत्म हत्या कर रहा हूं और पंखे से लटक कर जान दे दी ।
इस मामले को लेकर मृतक सुरेश कश्यप की मां कांति देवी की तहरीर पर मृतक सुरेश की पत्नी सावित्री के विरुद्ध घटना क्रम के वीडियो के आधार पर आत्म हत्या को प्रेरित करने का मुकदमा पंजीकृत था जिसकी विवेचना पुलिस उपनिरीक्षक जुगमेंद्र बालियान की जा रही थी इसी क्रम में अभियुक्ता पीड़िता को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है ।
जानकारों के मुताबिक सुरेश कश्यप काफी समय से शराब पीने का आदी था और पत्नी सावित्री के साथ अक्सर मारपीट करता रहता था ।




