बिसौली
Trending
डीएम एसएसपी ने बिसौली में “संपूर्ण समाधान दिवस” में जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – शनिवार को बिसौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से तहसील बिसौली पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । समाधान दिवस रजिस्टर को चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




