बिसौली
Trending

गौकशी कराकर बिसौली पुलिस को फंसाने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस में मचा हड़कंप 

 

दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र का एक गांव लंबे समय से प्रदेश और देश में हवाला कारोवार समेत अनेक देश बिदेशी गतिविधियों में शामिल रहने के मामले में बदनाम है । दो दर्जन से अधिक युवक कुछ समय में ही अकूत संपत्ति अर्जित कर अमीर लोगों में सुमार हो चुके हैं । बता दें कोतवाली बिसौली क्षेत्र की पुलिस चौकी दबतोरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांव संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, दबतोरा, पपंगाव, धनूपुरा , दबतोरी के काफी युवा देश विदेशी गतिविधियों में संलिप्त हो चुके हैं । इसके अलावा संग्रामपुर गांव के दो दर्जन से अधिक युवा हवाला कारोवार और आनलाइन ठगी से चंद दिनों में लखपति से सीधे करोड़ पति बन चुके हैं । इस धंधे की आड़ में बढ़े पैमाने पर अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है और अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। इन लोगों की आलीशान कोठियां भी बन चुकी है और महंगी लग्जरी गाड़ियों से घूमकर अपनी ऐसों आराम की जिंदगी जी रहे हैं । बढ़े पैमाने पर देश के अलग अलग प्रांत के प्रमुख शहरों में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है और कोठियां भी बना रखी है । इसके अलावा राजनैतिक लोगों के आर्थिक गठजोड़ के तहत स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मौन रहता है और इनके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर जांच करना भी अधिकारी इस कारण उचित नहीं समझते है । हाल ही में नन्हू नाम के किसान की बेशकीमती एक एकड़ भूमि पर हवाला कारोबारी ने आबादी के नजदीक होने पर अबैथ कब्जा कर लिया और जब उसने अबैध कब्जा हटवाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की घटना घटित कर दी । पीड़ित की तहरीर पर बिसौली पुलिस ने इस मामले में हवाला कारोबारी गुलफाम और बब्लू उर्फ सुल्तान के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की धाराओं में एक सप्ताह पहले चालान कर दिया । इस मारपीट की घटना घटित होने पर गांव के लोग दो गुटों में बट गए । तीन दिन पहले दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई । बिसौली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हवाला कारोबारी गुलफाम समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गुलफाम को तत्कालीन बिसौली प्रभारी निरीक्षक नाइजीरिया के एक युवक के साथ देश बिदेशी गतिविधियों में शामिल होने पर जेल भी भेज चुके हैं । संग्रामपुर गांव के दो दर्जन से अधिक युवा हवाला कारोबार के धंधे में संलिप्त हैं और दूर दराज शहरों और अलग-अलग प्रांतों में इनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई मुकदमा दर्ज है । स्थानीय पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों की जांच भी करना मुनासिब नहीं समझता और इस धंधे से जुड़े लोगों के राजनैतिक और बढ़े बढ़े पदों पर बैठे अधिकारियों से सीधे संबंध स्थापित है जिनकी वजह से स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग पूरी तरह मौन रहना उचित समझते हैं । इस गांव का विवाद क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है और लोकल पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।

 

गौकशी कराकर बिसौली पुलिस को फंसाने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस में मचा हड़कंप

 

दबतोरी । क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर दो हवाला धंधे से जुड़े दोनों भाई बिसौली पुलिस पर एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में दूरभाष पर बातचीत कर रहे हैं और पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायती पत्र को आधार बनाकर आर्थिक गठजोड़ की बात भी सामने आई है । इसके अलावा बिसौली कोतवाली प्रभारी कमलेश मिश्रा की पुलिस कार्रवाई से क्षुब्द होने की बात कही गई है इसके अलावा भाजापा सरकार में यादव दरोगा को भी निशाना बनाने की बात कही गई है । आडियो में रणनीति तैयार की गई है कि गौकशी कराकर हंगामा करके चौकी दबतोरी पर तैनात दरोगा जितेन्द्र यादव और बिसौली प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा को तत्काल सस्पेंड कराकर अपने मकशद में कामयाब होने की बात कही गई है । दोनों की बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और बिसौली पुलिस भी चौकन्ना हो गई है ।

 

सत्ताधारी नेताओं के संपर्क में हवाला कारोबारी

 

दबतोरी । क्षेत्र के हवाला धंधे से जुड़े युवा लड़के भाजापा से जुड़े नेताओं के संपर्क है और उनका नेताओं से अधिक गठजोड़ होने के कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर जांच भी करना उचित नहीं समझती है ।

 

हिन्दू लड़कियों से रचा रखी है शादियां

 

दबतोरी । क्षेत्र के हवाला धंधे से जुडकर अकूत संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। इस धंधे में जुड़े लोग मुस्लिम समुदाय से जुड़े हैं । इसके अलावा दूर दराज के शहरों से हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी रचा चुके हैं और उनके नाम बदल दिए गए हैं । मौलानाओं को बुलाकर मुस्लिम धर्म को लड़कियों ने अपनाकर अपनी जिंदगी गुजार रही है। हिन्दू लड़कियों से मुस्लिम युवा शादी रचाकर भाजापा पार्टी से जुड़कर कार्रवाई से बचने में कामयाब हो रहे हैं।

 

संग्रामपुर के लोग दो बार बिसौली पुलिस पर गिरा चुके हैं गाज

 

दबतोरी । क्षेत्र का हवाला कारोबार के लिए संग्रामपुर गांव लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। इसके अलावा इस गांव के लोग स्थानीय पुलिस के सर्तक रहकर जांच करने पर बिसौली पुलिस के दो कोतवाल और दो चौकी प्रभारी दबतोरी को पुलिस अधिकारियों से मिलकर सस्पेंड करा चुके हैं जिसके कारण स्थानीय पुलिस के जवान कार्रवाई करना तो दूर जांच करना भी जरूरी नहीं समझते है । जिले का खुफिया एजेंसी भी इस मामले में इस कारण पूरी तरह फेल रहती है । इस मामले में यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पुलिस प्रशासन को बढ़े पैमाने पर देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित सबूत भी हांथ लग सकते हैं । इस धंधे से जुड़े लोगों के आलीशान कोठियों के अलावा बढ़े पैमाने पर जमीन की खरीद फरोख्त दूर दराज के शहरों में खरीद रखी है ।

 

बिदेशी पासपोर्ट बढ़े पैमाने पर बनवा चुके हैं

 

दबतोरी । क्षेत्र के हवाला कारोबार में जुड़े लोग बढ़े पैमाने पर बिदेशी पासपोर्ट अपना बनवा चुके हैं । लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, दबतोरा के लोगों के बिदेशी पासपोर्ट पोर्ट आसानी से आर्थिक समझौता के आधार पर बन चुके हैं । देर सायं शनिवार को चौकी प्रभारी दबतोरी जितेन्द्र सिंह यादव ने संग्रामपुर गांव के चौराहे पर वाहन चेकिंग कर एक मोटरसाइकिल को सील और दो बाइकों के चालान काटे हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों ने हड़कंप मचा हुआ है ।

 

वर्जन

 

संग्रामपुर गांव में गुलफाम नाम के युवक पर एक किसान की पैतृक एक एकड़ जमीन पर अबैध कब्जा और मारपीट करने के मामले में शिकायती पत्र मिला । मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है । झूठी तहरीर देकर आरोपी गुलफाम मुकदमा दर्ज कराने का मांग कर रहा है जो जांच में मामला झूठा पाया गया है । आडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है । पूरे मामले पर पुलिस टीम पैनी नजर रख रही है जिसने भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ किया उसको बख्शा नहीं जाएगा ।

कमलेश कुमार मिश्रा कोतवाल बिसौली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!