बिसौली
Trending
बिसौली कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ दबतोरी क्षेत्र में किया पैदल फ्लेग मार्च
बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
दबतोरी । क्षेत्र में आगामी त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल बिसौली कमलेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को दबतोरी क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गांव में फ्लेग मार्च करने देर सायं पहुंचे । इसके अलावा संग्रामपुर गांव में भी फ्लेग मार्च किया और खुराफातियों के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली । दबतोरी क्षेत्र के पपंगाव, लक्ष्मीपुर में फ्लेग मार्च किया। बिसौली पुलिस क्षेत्र में खुराफातियों पर पैनी नजर रख रही हैं जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।


