बिसौली
Trending

बुजुर्गो का मुहर्रम में डीजे और बडे बडे ताजियों पर रोक की उठाई मांग, लक्ष्मीपुर के पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद समेत लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रोक लगाने की गुहार लगाई 

बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

 

दबतोरी । गुरुवार को क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस को लेकर तहसील बिसौली पुलिस प्रशासन पूरी तरह एर्लट रहा लेकिन लक्ष्मीपुर के बुजुर्गो की डीजे और बडे ताजियों पर रोक लगाने की मांग युवा लोगों ने पानी फेर दिया । बता दें कि दबतोरी क्षेत्र की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में गुरुवार की रात मुहर्रम का जुलूस निकाला गया । पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद समेत दर्जनों बुजुर्गों ने बदायूं जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर डीजे पर पूरी तरह पाबंदी लगाने के साथ ताजिया चार फिट तक उठाने की गुहार लगाई थी । बुजुर्गो का कहना है कि ताजियों में डीजे के शोर शराबा होने पर उत्पात होता है और दिल के मरीजों को घर में भी रहना मुश्किल हो जाता है इसके अलावा बुजुर्ग लोग जुलूस में जाने से बचते हैं । कोतवाल बिसौली कमलेश कुमार मिश्रा गुरुवार को लक्ष्मीपुर गांव भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने बढ़े डीजे बाहर करा लेकिन आरोप है कि युवा प्रधान सफीक अहमद ने युवाओं की मांग पर डीजे बजाना शुरू कर दिए जिससे बुजुर्ग लोग काफी नाराज़ हैं । बुजुर्गो का कहना है कि मुहर्रम में डीजे बजाना इस्लाम के खिलाफ है केवल ढोल ही बजना चाहिए । जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा । क्षेत्र के दबतोरा, पपंगाव, लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर में मुहर्रम का त्योहार मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!