आसफपुर (बदायूं)
Trending

दो बाईकों की भिड़ंत में एक का पैर टूटा , पुलिस को दी तहरीर 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी 45 वर्षीय धनपाल पुत्र गुलफाम अपनी मोटर साइकिल सी टी – 100 से पड़ोस के गांव दबथरा जा रहा था कि रास्ते में आसफपुर से बिसौली मार्ग पर बिसौली की ओर से आ रहे मोटर साइकिल यू पी 86 ए ई 6597 के चालक हरिओम पुत्र महाराज सिंह ने धनपाल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे धनपाल के पैर में चोट आई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने धनपाल को नजदीकी सी एच सी आसफपुर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया ।

धनपाल के परिवार वाले धनपाल का इलाज चंदौसी के निजी अस्पताल में करवा रहे हैं । इस मामले का एक प्रार्थना पत्र पीड़ित धनपाल की ओर से उसके भतीजे प्रदीप कुमार पुत्र भानुप्रताप ने संबंधित पुलिस को देकर घटना में लिप्त मोटर साइकिल चालक हरिओम पुत्र महाराज सिंह के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग की है ।

बताया जा रहा है कि पीड़ित धनपाल अपने पड़ोस के गांव दबथरा में किसी कार्यक्रम में दावत खाने जा रहा था ।

यह घटना बीते शुक्रवार देर शाम बिसौली से आसफपुर मार्ग पर गांव मोहकमपुर चौराहे के समीप बताई जा रही है ।

बताया जा रहा है कि दूसरा पल्सर मोटर साइकिल चालक क्षेत्र के गांव सीकरी में स्थित एक केंद्रीय विद्यालय का कर्मचारी है ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!