बिसौली
Trending

नगर के आंवला रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली शुक्रवार को नगर के आंवला रोड स्थित नकटा बाग के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, कमल सिंह पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम जरारा, बिसौली से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नकटा बाग के पास एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कमल सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बदायूँ रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!