आसफपुर (बदायूं)
Trending
बजबजाती कीचड़ में होकर निकलने को ग्रामीण मजबूर , जिम्मेदार बेखबर
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – क्षेत्र के गांव द्वंदपुर में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते मोहल्ले के लोग कीचड़ भरे दल दल में होकर निकलने को मजबूर हैं
इस मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर मोहल्ले में मुख्य रास्ते में कीचड़ भरे बजबजाते नालों का एक वीडियो वायरल किया है ।
मीडिया के कैमरे में कैद वीडियो फुटेज के मुताबिक एक ग्रामीण स्वयं फावड़ा लेकर गंदगी से भरा नाला साफ करता नजर आ रहा है ।
इस जन समस्या से ग्रस्त ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख दर्द योगी सरकार तक पहुंचाने की पहल की है ।
ग्रामीणों का मानना है कि संबंधित जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदारों की अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता मौजूदा सरकार को चुना लगाने का काम कर रही है ।
