जनहित सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्टl
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – जनहित सत्याग्रह मोर्चा और उससे जुड़े,क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन,एटक, मूलनिवासी संघ आदि के द्वारा जिला अस्पताल के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना और ज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया था। यह कार्यक्रम दिल्ली की जंतर मंतर पर लंबे समय से चल रहे छात्रों,नौजवानों के आंदोलन के समर्थन में थाl
जनहित सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले ही पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया सूचना पर मोर्चा एवं अन्य संगठनों के दर्जनों पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंच गएl लेकिन पुलिस ने उन्हें भी धरना स्थल पर नहीं जाने दियाl यहां चर्चा के दौरान मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहां की हाउस अरेस्ट करना संवैधानिक प्रक्रिया नहीं है हम इसका विरोध करते हैंl उन्होंने बताया कि देश का आम नागरिक और छात्र नौजवान इस तरह की कार्यवाहियों से डरने वाला नहीं हैं। यह आंदोलन अलग अलग रूपों में जारी रहेगा। और हम लोग इस आंदोलन का समर्थन तब तक करते रहेंगे।जब तक छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता।
आज की पूंजीवादी सत्ता जनता के अधिकारों को कुचलने के लिए फासीवादी तौर तरीके अपना रही है। मोर्चा के महामंत्री चरन सिंह यादव ने कहा कि आज का धरना प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक आदि की मांगों के समर्थन एवं 20 जुलाई को संसद मार्च के निर्मम दमन के खिलाफ था।देश का नौजवान बेरोजगारी और महंगी शिक्षा से त्रस्त है। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं और एकेडमिक परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं।इससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के साथी सतीश ने कहा कि छात्रों नौजवानों का स्वागत लाठी,आंसू गैस,से किया। इस निर्मम दमन में सैकड़ों लोग घायल हुए। चिंताजनक बात यह है कि बिना नेम प्लेट के और बिना वर्दी के लोग भी छात्रों को पीटते नजर आए। द हिन्दू की रिपोर्ट कहती है कि इस दमन में पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया गया। हम सभी लोग इस दमनात्मक कार्यवाही से अत्यंत चिंतित और आहत हैं। मोर्चा हमेशा ही इस तरह के दमन उत्पीड़न का विरोध करेगा। और आम जनता के न्याय पूर्ण आंदोलनों का समर्थन करता रहेगा।
मोर्चे द्वारा अपनी मांगों से संदर्भित ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेजा गया। ज्ञापन नगला शर्की स्थित अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के निवास पर लेने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आए। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह,चरन सिंह यादव,डॉ सतीश,रामप्रकाश पूर्व प्रवक्ता,राकेश,इं.हर्षवर्धन,आर के जौहरी,सुनील कुमार,कृष्ण गोपाल,नमित कुमार, रितेश,आदि लोग मौजूद रहे।
