थाना फैजगंज बैहटा क्षेत्र के सीकरी गांव में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिना अनुमति के सरकारी जगह में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पुलिस प्रशासन पर ईंट पत्थर व लाठी डंडों से जानलेवा हमला , हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में विधिक कार्यवाही की
आसफपुर ( सीकरी ) – क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में बिना अनुमति के बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को सरकारी जगह में स्थापित करने को लेकर बवाल खड़ा हो गया बताया जा रहा है बीते दिन मंगलवार को तड़के बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करने को लेकर ग्रामीण भड़क गए पुलिस प्रशासन व गांव के मौज्जिद लोगों द्वारा समझाने पर भी जाटव समुदाय के लोग नहीं माने और अपनी हठधर्मिता के चलते देर शाम पुलिस पर ईंट पत्थर व लाठी डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें फायर सर्विस की गाड़ी , इमरजेंसी एंबुलेंस , पी ए सी की गाड़ी , पुलिस प्रशासन व राजस्व की गाड़ियों के शीशे , लाइटें , खिड़की , हूटर आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया ।
इस मामले लेकर पुलिस ने मुनेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह , अमर पाल पुत्र लाला राम , उदयवीर पुत्र हरिश्चंद्र , मोहित पुत्र प्रताप सिंह , नेम सिंह पुत्र राजेंद्र , मेघ सिंह पुत्र दीनदयाल , अमन पुत्र कुंवर पाल , शिवम पुत्र राजेंद्र व दिनेश पुत्र मोर सिंह आदि को थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार , उपनिरीक्षक जुगमेंद्र बालियान , रवेंद्र सिंह राणा , मुनाजिर खां , हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह , राजीव कुमार , हिटलर खान , विनीत कुमार , नदीम मलिक , समित कुमार व परशुराम , नवीन कुमार , रोहित भडाना , मनोज कुमार व राहुल कुमार आदि पुलिस टीम ने अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह