वजीरगंज : झमाझम बारिश में सड़कें हुईं जलमग्न,, बाजार में लगी सब्जी की दुकानों में घुसा पानी में तैरने लगी सब्जियाँ
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज। तेज बारिश में पानी में तैरने लगी सब्जियां, विक्रेता परेशान। कस्बे की छोटी बाजार में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया। थाना वजीरगंज के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रहे दुकानदारों की सब्जियां पानी में तैरने लगीं। अचानक पानी भरने से सब्जी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। विक्रेता अपनी सब्जियों को पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखने में जुट गए।
लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कस्बे में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाजार और प्रमुख रास्तों पर जलभराव से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों को बारिश के कारण आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।



