सहसवान (बदायूं)सैदपुर
Trending

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत सैदपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया

सहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता काशिफ अली खान

 

 

बदायूं आज नगर पंचायत सैदपुर में स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में नगर पंचायत के चेयरमैन इशरत अली ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि “सैदपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। प्रत्येक नागरिक अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई रखे तथा कूड़े का 4-बिन प्रणाली के अनुसार पृथक्करण कर नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।”

 

कार्यक्रम के उपरांत आरटीएम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम द्वारा विभिन्न समुदायों में जाकर लोगों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को गीला, सूखा, स्वास्थ्यकर एवं विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर आरटीएम की डायरेक्टर रिदा तनवीर, मुशीर अली, मेंबर आज़म हुसैन नगर पंचायत के कर्मचारीगण, वार्ड सदस्यगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सैदपुर को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाना है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाएं और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!