बिसौली
Trending

पोस्टर प्रतियोगिता में स्वाति प्रथम, जिला स्तर के लिए चयनित

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बिसौली (बदायूँ)। मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता में सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

जूनियर वर्ग पोस्टर प्रतियोगिता में स्वाति सिंह ने प्रथम, वीरेश कुमार ने द्वितीय और अंश बाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में साहिबा ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अरमान सैफी चतुर्थ स्थान पर रहे।

 

इन सभी छात्रों का चयन ‘सेवा संकल्प – मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये बदायूँ में जनपदीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

 

प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने विजेता छात्रों व प्रभारी नीरज चौहान को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!