बिसौली
Trending

श्राद्ध की दावत खाकर लौट रहे बाईक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत,, पुलिस हादसे की जाँच में जुटी 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली – मंगलवार को शाम के वक़्त नगर के बिसौली आसफपुर रोड पर मदनलाल इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से श्राद्ध की दावत खा लौट रहे बाईक सवार की हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच पड़ताल में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निजरा निवासी राकेश पुत्र गंगावासी मंगलवार को बाईक पर सवार हो कर फैजगंज बैहटा क्षेत्र के श्यामपुर गांव में किसी रिश्तेदारी में श्राद्ध की दावत खाने गये थे शाम के समय लौटते वक़्त बिसौली आसफपुर रोड पर मदनलाल इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाईक सवार राकेश को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाईक सवार राकेश की मौके पर ही मौत हो गई तभी अज्ञात वाहन मौके पा कर फरार हो गया। वही घटना को देखकर दौड़े आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राकेश के शव कब्जे में लेकर बिसौली सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर लाया गया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन रोते विलखते आ पहुंचे जहाँ परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इधर मौके मौजूद पुलिस ने मृतक राकेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया तथा पुलिस घटना जाँच पड़ताल में जुटी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!