बिसौली
Trending

गंगा एक्सप्रेसवे शैखुपुरा गांव के पास सर्विस रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुरा गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार को 7 बजे करीब दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार अरविंद पुत्र नवरतन विश्वकर्मा और रवि निवासी आगरा घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को पहले उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बदायूं जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य करते हैं। हादसे की जानकारी के बाद संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!