वजीरगंज (बदायूं)
Trending

मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को थाना वजीरगंज का भ्रमण कराया गया।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

वजीरगंज – रविवार को शारदीय नवरात्र शक्ति पर्व मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अन्तर्गत थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को थाना वजीरगंज का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी के दायित्वों, पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही थाना वजीरगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गयी तथा शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

 

छात्राओं को थाना परिसर, थाना प्रभारी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आईजीआरएस डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और बंदीगृह का भी भ्रमण कराया गया।

 

*“मिशन शक्ति फेज 6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। समाज में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा बदायूँ पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!