नदवारी में ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी, किसान परेशान पहले भी ट्यूबवेलों को निशाना बना चुके हैं चोर, पीड़ित किसान ने पुलिस को दी तहरीर।
वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज। नदवारी में ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी, किसान परेशान पहले भी ट्यूबवेलों को निशाना बना चुके हैं चोर, पीड़ित किसान ने पुलिस को दी तहरीर। थाना वजीरगंज क्षेत्र में ट्यूबवेलों से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने गुरुवार रात गांव नदवारी में एक किसान के ट्यूबवेल की कोठरी का गेट तोड़कर स्टार्टर और केबल चोरी कर लिए। इससे क्षेत्र के किसानों में चिंता बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव नदवारी निवासी अखिलेश कुमार उर्फ अशोक कुमार के ट्यूबवेल को चोरों ने निशाना बनाया। गुरुवार रात चोर ट्यूबवेल की कोठरी का गेट तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा स्टार्टर व केबल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किसान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी और कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी जंगल में स्थित ट्यूबवेलों को चोर निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल चोरी होने के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है।