चंदौसी (संभल)
Trending

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम आयोजित, मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण; वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए फल एवं भोजन! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम आयोजित, मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण; वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए फल एवं भोजन!

 

 

सम्भल जिला की तहसील चंदौसी में आज शनिवार को

शासन के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने वृद्ध आश्रम चंदौसी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी की धर्मपत्नी श्रीमती मृदुला भट्ट उपाध्यक्ष आकांक्षा समिति सम्भल द्वारा वृद्ध आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को फल एवं भोजन वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देश को एक सूत्र में पिरोने में सरदार वल्लभभाई पटेल के महत्वपूर्ण योगदान पर परिचर्चा की गई।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्ध आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, खान-पान एवं उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वृद्ध आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं नियमित देखभाल के लिए एलोपैथिक चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ आयुर्वेद विभाग को भी जोड़ा जाए, ताकि उन्हें समुचित एवं समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!