बबराला /सम्भल
Trending

पावर लिफ्टिंग में प्रवीन ने जीता पदक

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

बबराला अगर छोटे नगरों में प्रतिभाओं को तराशा जाए तो बेहतरीन खिलाड़ी मिलते हैं।पावर लिफ्टिंग में एक ऐसी ही प्रतिभा उभर सामने आई है।जो सीमित संसाधनों के साथ आगे बढ़ रही है।वह स्वंय मेहनत कर जिम व अन्य जिम्मेदारी निभाते हुए आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है।

नगर गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी प्रवीन उर्फ टीना ने चंदौसी में आयोजित पावर लिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

प्रवीन उर्फ टीना ने बताया कि चंदौसी में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने 53 किलो ग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।यह उनका शानदार प्रदर्शन रहा।उन्होंने बताया कि वह अब आगे की तैयारी कर रहे हैं।परिजन भी उनको प्रोत्साहित कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में प्रवीन राणा उर्फ टीना ने 53 किग्रा भार वर्ग में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पदक अपने नाम किया।उनकी उपलब्धि पर नगर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।हर्ष व्यक्त करने वालों में रविराज गुप्ता,सोनू वार्ष्णेय,कुमोद वार्ष्णेय,हर्षित वार्ष्णेय,क्रिष वार्ष्णेय, डोरीलाल आदि हैं।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!