प्रतिभाबदायूंयुवा
Trending

अब पथिक चौक से भगत सिंह चौक बदायूं के लाल आई.पी.एस. स्व.केवल खुराना मार्ग” के नाम

बदायूँ। शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए पथिक चौक, बदायूँ पर एक गरिमामयी और भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह ‘आई.पी.एस. स्वर्गीय केवल खुराना मार्ग’ (पथिक चौक से सरदार भगत सिंह चौक तक) के शिलापट के अनावरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के तमाम गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखते हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक आबिद रजा ने कहा कि बदायूँ के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर है, जब हम एक ऐसे कर्मठ और जनप्रिय व्यक्तित्व के नाम पर बने मार्ग के शिलापट का लोकार्पण कर रहे हैं, जिन्होंने पुलिस की सेवा में रहते हुए पुलिस व समाज के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा की अमिट छाप छोड़ी है। स्वर्गीय केवल खुराना का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनकी कार्यशैली और आम जनमानस के प्रति उनके समर्पण भाव को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
​मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह मार्ग यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देगा। ऐसे अच्छे निर्णय के लिए नगर पालिका अध्यक्षा व सभी सभासद धन्यवाद के पात्र हैँ।
​​समारोह की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका परिषद, बदायूँ की चेयरपर्सन फातमा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बदायूँ के विकास और यहां की जनता को मूलभूत व उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस पूरे मार्ग को रौशनी से आलोकित करने का संकल्प भी आज ही पूरा हो रहा है। इस कार्य से बदायूँ के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी जो उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगी।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्व. केवल खुराना के पिता अशोक खुराना ने आये हुए अतिथियों के साथ साथ नगरपालिका का भी आभार इन लाइनों द्वारा व्यक्त किया कि
*”नगरपालिका ने किया, बहुत बड़ा यह काम!”*
*याद रहेगा सर्वदा, अब “केवल’ का नाम!!*
कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।
इस भव्य लोकार्पण समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए ज्योति मेहन्दीरता, सुभाष बतरा, डीके चड्डा, गुरदीप सिंह, हरभजन सिंह, एम पी सिंह, विष्णु देव चांडक , जगदीश धीगड़ा, रुचित खन्ना, दीपक सक्सेना, अशोक सक्सेना, अशोक नारंग, विजय मेंहदीरत्ता, शरद शंखधार, आचार्य संजीव रूप, भीमसेन सागर, सुनील नारंग, गुरुचरण मिश्रा आदि शहर के दर्जनों प्रतिष्ठित लोग, बुद्धिजीवी, सभासदगण तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मातृ शक्ति भी भारी संख्या में मौजूद रहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!