जमीन के विवाद में महिला और परिजनों से मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

संवाददाता हुकुम सिंह
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर में जमीन के लेनदेन और उधारी के रुपये मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता सुरेश देवी पत्नी श्योराज की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एफआईआर के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि गांव के राजपाल पर करीब एक वर्ष पहले उसके 90 हजार रुपये उधार और जमीन गिरवी रखने के एवज में बकाया थे। आरोप है कि राजपाल ने गिरवी रखी जमीन बेच दी। जब पीड़िता ने अपने रुपये मांगे तो 14 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे विवाद हो गया।
आरोप है कि राजपाल, धर्मपाल, अजय और पूनम लाठी-डंडे लेकर पीड़िता के घर में घुस आए और उसके साथ-साथ पुत्र मदनपाल व नाती नीतू के साथ मारपीट की। मारपीट में पीड़िता और उसके परिजनों को चोटें आईं। मदनपाल को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह आठ दिन तक उपचाराधीन रहा।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद थाने में शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया और न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश पर थाना मूसा झाग पुलिस ने 18 नवंबर 2026 को चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 333, 115(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है



