बदायूं
Trending

पुलिस झण्डा दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – सोमवार को पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ स्थित क्वार्टर गार्द पर बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस एवं समर्पित सेवाओं के लिए पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। यह गौरव प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य पुलिस बल है। पुलिस ध्वज के लाल एवं नीले रंग उत्तर प्रदेश पुलिस की शक्ति, निष्ठा एवं गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!