संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम, जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया नमन!
सम्भल जिला मुख्यालय पर
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)
