वजीरगंज (बदायूं)
Trending

चेकिंग के दौरान बिना नंबर खनन डंपर ने आरटीओ की गाड़ी को टक्कर मार वेरिकेडिंग तोड़ कर हुआ फरार ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – चेकिंग के दौरान बिना नंबर के खनन ट्रक ने पीटीओ की गाड़ी में मारी टक्कर, पीछा कर ट्रक बगरैन में पकड़ा

हम आपको बता दें कि आंवला क्षेत्र में बरेली एआरटीओ और बदायूं आरटीओ की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को  उस समय हड़कंप मच गया, जब चेकिंग के दौरान बिना नंबर के खनन से भरे एक ट्रक चालक ने रुकने के बजाय पीटीओ बरेली की गाड़ी में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन चालक ट्रक लेकर तेजी से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद पीटीओ बरेली ने बरेली और बदायूं कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ता रहा। इसके बाद आरटीओ बदायूं हरिओम और पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया। काफी देर तक चले पीछा करने के बाद वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन के पास ट्रक को घेरकर पकड़ लिया गया। बाद में ट्रक को बगरैन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!