आसफपुर (बदायूं)
Trending
बीस वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत , जी आर पी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बदायूँ – आसफपुर रेलवे परिसर में शुक्रवार को एक बीस वर्षीय अविवाहित युवक का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना ।
सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल बरेली भेजा है ।
बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय गांव द्वंदपुर निवासी मोहम्मद असरार के बेटे बीस वर्षीय अविवाहित मोहम्मद कैफ गुरुवार की रात घर से निकला था ।
फिल हाल मृतक मोहम्मद कैफ के परिजनों ने इस मामले की कोई लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी है ।
अकस्मात हुई इस घटना से आहत मोहम्मद कैफ के परिवार में मातम छा गया ।

