बिसौली
Trending

एक्सपायर चिप्स कारोबारी की सूचना देना एक युवक को पड़ा भारी, जमकर लगाई धुनाई, पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, 

बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

 

बिसौली । तहसील बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में दो लोग जल्द अमीर बनने के लिए एक्सपायर चिप्स का कारोबार का धंधा कर रहे हैं जिसकी सूचना एक पडौसी गांव के युवक को लग गई तो उसने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना के साथ अपने फोन के वाट्सएप स्टेट्स पर लगा लिया । इस धंधे से जुड़े कारोबारियों ने गोदाम से रातोंरात एक्सपायर चिप्स से भरा गोदाम से माल रफ्फूचक्कर कर दिया । इसके बाद रंजिश मानते हुए लक्ष्मीपुर के पप्पू हुसैन, शान मौहम्मद ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से दबतोरा गांव निवासी राकेश मौर्या पर खेत पर घेरकर हमला कर दिया और उसकी जमकर धुनाई लगाई । इस मारपीट में घायल राकेश के सिर और कान में गम्भीर चोट भी आई । घायल राकेश मोर्या की तहरीर पर कोतवाल बिसौली कमलेश कुमार मिश्रा ने आरोपी पप्पू हुसैन, शान मौहम्मद और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया । घायल राकेश मोर्या को इलाज के लिए सीएससी बिसौली इलाज के लिए भेजा गया लेकिन हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसका इलाज के साथ जांच रिपोर्ट भी तैयार की है जिसमें उसके गम्भीर चोट आने की पुष्टि की गई है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए राजनैतिक लोगों के संरक्षण में पहुंच चुके हैं । दबतोरी क्षेत्र में लंबे समय से एक्सपायर चिप्स समेत अन्य सामान बेचकर लोग मोटा मुनाफा कमाकर लोगों की सेहत से खुले आम खिलबाड़ कर रहे हैं । इस मामले की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी दबतोरी विक्रांत आर्या से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जो भी इस मामले में दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा जांच अभी प्रचलित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!