संविलयन विद्यालय में पाकड़ की गिरी डाल , कक्षा 6 की छात्रा सहित दो अध्यापिका दवकर हुई घायल,
बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
“मुसियानगला संविलयन विद्यालय में पाकड़ की गिरी डाल , कक्षा 6 की छात्रा सहित दो अध्यापिका दवकर हुई घायल, तीनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा , सूचना मिलते ही एबीएसए ने पहुंचकर रिपोर्टर उच्च अधिकारियों को भेजी , ग्रामीणों की मदद से तीनों की बची जान
बिसौली । तहसील बिसौली क्षेत्र के। ब्लाक आसफपुर की ग्राम पंचायत मुसियानगला संविलयन विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर में पुरानी पाकड़ की भारी डाल गिरने से इंचार्ज प्रधानाध्यापक और कक्षा की एक बच्ची समेत तीन लोग दवकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। पूरे गांव में इस सूचना फैलने से अफरातफरी मच गई और गनीमत रही की भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर तीनों की जान बचाई। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बिसौली भेज दिया गया। शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे ग्राम पंचायत मुसियानगला संविलयन विद्यालय में मौसम खराब होने के कारण क्लासों में शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाई करा रही थी । इसी बीच इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीना देवी और शिक्षामित्र विनीता शर्मा रसोई में खाने की गुणवत्ता देखने पहुंच गई लेकिन उस समय खाना रसोईया पका रही थी । इसी बीच कक्षा 6 की छात्रा सविता पुत्री किशनवीर शिक्षामित्र विनीता से एक सवाल का आंसर पूंछने पहुंच गई और उसी समय विद्यालय में खड़ी विशालकाय पुरानी पाकड़ की काफी भारी डाल भर भराकर गिर गई जिससे इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीना देवी, शिक्षामित्र विनीता शर्मा और कक्षा 6 की छात्रा सविता उसके नीचे दव गई। पाकड की डाल गिरने पर जब जोरदार आवाज हुई और चीख-पुकार मचने पर भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए । विद्यालय में तैनात शिक्षिकाओं ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर जान बचाई । छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसके परिजन उसे सरकारी अस्पताल बिसौली इलाज के लिए ले गए । घायल शिक्षिका मीना देवी और विनीता शर्मा भी ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंच गई और बच्ची का हालचाल पूछा इसके बाद अपना भी इलाज कराया । इस घटना की सूचना मिलते ही आसफपुर खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लेकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी । गनीमत रही की खुले में कक्षाएं नहीं संचालित हो रही थी अन्यथा बढ़ी घटना घटित हो सकती थी । घटना के समय स्कूल में सभी शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद थी । ग्राम प्रधान मनोरमा शर्मा, प्रधान पति धर्मेंद्र शर्मा ने शिक्षिका नेहा सिंह, शिक्षा मित्र रश्मि, अनुचर अनिल कुमार, रसोईया पुष्पा, गुडडो, मंजू और दर्जनों ग्रामीणों की मदद लेकर तीनों घायलों की जान बचाई है ।
वर्जन – मुसियानगला संविलयन विद्यालय में पाकड़ की डाल गिरने से इंचार्ज प्राध्यापिका समेत तीन लोग दव गए थे । ग्रामीणों की मदद से तीनों की जान बचाई कर इलाज कराया गया है । खुले में कक्षाएं संचालित नहीं होना पाया गया। अचानक घटना घटित हुई है । कक्षा 6 की बच्ची अधिक चोटिल हुई है हर संभव मदद दिलाई जाएगी । पूरी घटना की मौके पर जांच कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है ।
राजेन्द्र प्रसाद खंड शिक्षा अधिकारी आसफपुर

