बिसौली
Trending

दबतोरा गांव में बारह वफात की सजावट के विवाद में पुलिस हुई चौकन्ना, खुराफातियों को चिन्हित कर मुचलका पाबंद की कार्रवाई शुरू 

बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

बिसौली । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत दबतोरा में आगामी बाहर वफात की सजावट को लेकर दो समुदाय के उपजे विवाद में स्थानीय पुलिस ने खुराफातियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है उधर गोपनीय विभाग पुलिस भी पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज रही है । दबतोरा गांव मिश्रित आबादी से जुड़ा हुआ गांव है जिसकी आबादी लगभग 5 हजार बताई जाती है । दोनों समुदाय के लोग बढ़ी संख्या निबास करते हैं लेकिन गत वर्ष बारह वफात के दिन हुई सजावट से उपजे विवाद ने दोनों समुदाय के लोगों में मन-मुटाव कर दिया है । गत वर्ष एक समुदाय विशेष के लोगों ने गांव की गलियों समेत अपने घरों की उच्च कोटि की सजावट की गई जिसमें लाखों रुपए खर्च किए गए लेकिन रास्ते में एक समुदाय विशेष के ट्रेक्टर नहीं निकलपाने के कारण विवाद बढ़ गया और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता कर समझौता करा दिया लेकिन इस बार 26 अगस्त को बारहवफाद त्योहार की सजावट को लेकर एक समुदाय के लोगों एक युवक को ठेका दे दिया जो दूसरे समुदाय से जुड़ा सजावट करने बाला कारोबारी हैं । इसकी भनक लगने पर दूसरे समुदाय के लोग विरोध में लामबंद होना शुरू हो गए जिसके बाद गांव में शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा बढ गया । एक समुदाय के लोग आगामी त्योहार पर सजावट को लेकर तहसील प्रशासन के अधिकारियों से मिले और उनको पूरी जानकारी देकर अवगत करा दिया । इस मामले की भनक लगते ही स्थानीय गोपनीय विभाग भी सर्तक हो गया और उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से रिपोर्ट भेजकर अवगत करा दिया । तहसील प्रशासन पूरे मामले पर पैनी नजर रख रहा है और खुराफातियों को चिन्हित किया जा रहा है । चौकी इंचार्ज दबतोरी विक्रांत आर्या से इस मामले में जानकारी ली तो उन्होंने बताया गांव में अमन चयन कायम रखा जाएगा और जो इस मामले में खुरापाती है उनकी पहचान कर कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!