आसफपुर (बदायूं)
Trending

बिसौली क्षेत्र के श्रद्धालु करेंगे पदयात्रा रामनगरी अयोध्या को रवाना होंगे। 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – क्षेत्र के गांव दबथरा से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था अपने गांव से रामनगरी अयोध्या तक पैदल यात्रा करेगा

श्रद्धालुओं की यह भक्तिमय यात्रा गांव दबथरा से बिसौली , बदायूं , कलान , मिर्जापुर , शाहजहांपुर , तिलहर कटरा के मार्ग से होकर धार्मिक स्थल रामनगरी अयोध्या पहुंचकर संपन्न होगी ।

इस धार्मिक यात्राओं की आंतरिक मंशा है कि आने वाले समय में सन 2027 के विधान सभा चुनाव में तीसरी बार बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बनें इसी आशा व आत्म विश्वास के साथ दबथरा के श्रद्धालुगण अपने गांव से अयोध्या नगरी तक पहुंचकर रामजन्म भूमि मंदिर पर पूजा अर्चना करेंगे ।

श्रद्धालुओं का कहना है कि बिल्डोंजर बाबा ने अपने शासन काल में गुंडों का राज पूरी तरह से ध्वस्त कर माफियाओं की कमर तोड़ने का नेक कार्य कर दिखाया है ।

इस धार्मिक यात्रा के अवसर पर ग्राम प्रधान , क्षेत्रीय सम्मानित लोग व बुल्डोजर बाबा के चहेते लोग इस धार्मिक पद यात्रा करने वाले सदस्यों का जगह जगह स्वागत व पुष्प वर्षा करेंगे ।

इस धार्मिक पद यात्रा का शुभारंभ गांव दबथरा स्थित शिव मंदिर से प्रातः वेला में आज बुधवार को किया जा रहा है ।

यह जानकारी गांव दबथरा वाशिंदे नरेंद्र सिंह यादव , राहुल कुमार यादव व जितेंद्र कुमार सिंह यादव आदि लोगों की धार्मिक टीम ने दी है ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!