अरिल नदी में नहाने गये पांच , एक डूबा, चार की बचाई जान, डटी रहीं पुलिस टीम।
बिसौली /दबतोरी से विजयभान सिंह की रिपोर्ट

दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की चार जिलों की सीमा पर स्थित अरिल नदी में आज दोपहर 4 बजे ललुआनगला के तीन युवक नहाने कूदे लेकिन जब डूबने लगे तो एक रहागीर जान जोखिम में डालकर कूद गया और दो लोगों की जान बचा ली जबकि एक का कोई सुराग नहीं लगा । क्षेत्र के ललुआनगला गांव के सोनू , अमर जीत पुत्र हुकूम सिंह, राकेश, मोहित पुत्र छोटे लाल , नितिन पुत्र अशोक अरिल नदी में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण नहाने गए थे । इसी बीच तीन युवक एक साथ अरिल नदी की पुलिया से गहरे पानी में कूद गए और दो साथी दो मिनट के बाद कूदे । सभी युवक डूबते हुए शोरगुल करते हुए जान बचाने की गुहार लगाते लगे । रास्ते से गुजर रहा एक बाइक सवार इनकी आवाज को सुनकर अरिल नदी में कूद गया और चार युवकों की जान बचा ली । एक युवक मोहित उम्र 17 बर्ष डूब गया। दो घंटे तक कोई गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे । थानाध्यक्ष सिरौली रोहित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सूचना मिलते ही डायल 112 भी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी संबंधित पुलिस थानों को दी । दबतोरी पुलिस भी मौके पर पहुंची वहीं घटना की मिलने पर बिसौली तहसीलदार ने घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली।

