दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज:  गरीबों के राशन को घर-घर पहुंचाने वाले उचित दर विक्रेताओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक लिया निर्णय

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

लोकभवन लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लाभांश में वृद्धि योजना का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण विकास खण्ड दातागंज सभागार में भी किया गया।

 

नए निर्णय के अनुसार उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने ₹336 करोड़ के अतिरिक्त वार्षिक बजट का प्रावधान किया है। इस निर्णय से तहसील क्षेत्र के 322 उचित दर विक्रेता सीधे लाभान्वित होंगे और उनका मनोबल बढ़ेगा।

 

कार्यक्रम में सरकार द्वारा सिंगल स्टेज डोर-टू-डोर डिलीवरी के अन्तर्गत ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया गया। उचित दर विक्रेताओं को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा देकर अतिरिक्त आय का अवसर दिया गया है। साथ ही उचित दर दुकानों को जन पोषण केंद्र के रूप में विकसित कर 39 आवश्यक वस्तुओं के विक्रय की अनुमति प्रदान की गई है।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उचित दर विक्रेताओं के त्याग और परिश्रम को सम्मान देते हुए यह दूरदर्शी निर्णय लिया है। डबल इंजन की सरकार सदैव गरीब, किसान, श्रमिक एवं जनसेवा से जुड़े प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से न केवल उचित दर विक्रेताओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितकारी बनेगी।

 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र में अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत अब तक 14 भवन निर्मित हो चुके हैं, 8 भवन निर्माणाधीन हैं तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 10 नए भवनों के निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी जा चुकी है।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया), एडीएम वित्त राजस्व महेन्द्र श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह (पालू ), क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रतिमा शर्मा, पूर्ति निरीक्षक सचिन मिश्रा, माधव सिंह अध्यापक, राजेन्द्र सहित तहसील के सभी उचित दर विक्रेता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!