जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर रुपए वापस नहीं करने पर सड़क पर किया जमकर उत्पात करने वालों का पुलिस ने किया शांति भंग में चालान
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( सीकरी ) क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी मान सिंह ( 27) पुत्र ओमकार सिंह ने जमीन खरीदने को पड़ोस के गांव मन्नू नगर निवासी प्रमोद ( 42) पुत्र कुंवर सेन व सोहन लाल ( 30 ) पुत्र राजाराम को बीस हजार रुपए बयाना बतौर देने का मामला प्रकाश में आया जिसके चलते जमीन बेचने वाले अपनी बात से मुकर गए तो मान सिंह ने अपने बयाने के बीस हजार रुपए उक्त प्रमोद पुत्र कुंवर सेन व सोहनलाल पुत्र राजाराम से अनेक बार मांगे इसको लेकर कई बार वादा खिलाफी के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हुई ।
इसके चलते मान सिंह ने त्रस्त होकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर नाटकीय ढंग से खुले आम सड़क पर जमकर उत्पात मचाया।
सेकुलर है कि पैसे के लेन देन व व्यापारिक लेन देन के सम्बंध में पुलिस अनावश्यक रूप से किसी पर भी अपना दबाव नहीं बना सकती ।
मान द्वारा खुले आम सड़क पर नाटकीय ढंग से उत्पात मचाने व अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने को लेकर शांति भंग करने के आसार बढ़ने लगे इसी स्थित में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , हेड कांस्टेबल प्यारे खां व कांस्टेबल अमन कुमार ने मान सिंह पुत्र ओमकार सिंह , प्रमोद पुत्र कुंवर सेन व सोहनलाल पुत्र राजाराम सहित तीन लोगों का धारा 170/ 126 / 135 बी एन एस एस में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की है ।
यहां गौरतलब है कि शिक्षा का ग्राफ कम होने के कारण बिसौली क्षेत्र में इस तरह के नाटकीय ढंग से घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करने वाले लोगों पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
