सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली-क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक अमित पाठक ने ध्वजारोहण कर किया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित समस्त गणमान्य लोगों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर प्रबंधक अमित पाठक और युवा शिक्षक नितिन मिश्रा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों ने जो बलिदान दिए हैं, उन्हें हमें हमेशा याद रखना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित गणमान्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप-प्रबंधक पंडित श्याम पाल पाठक, सुमित पाठक, सर्वेश फौजी,अमर सिंह फौजी, तेजेन्द्र सिंह, सत्यपाल शर्मा, बृजेश शंखधार, चरण सिंह लेखपाल,गवेन्द्र पाठक,मनोहर लाल गुप्ता, अवनीश पाठक, विनोद पाठक सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामौतार मौर्यने किया।