सहसवान (बदायूं)
Trending

सहसवान : इकबाल अहमद शौक मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं के चेहरों पर दिखी खुशी

सहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता काशिफ अली खान

 

सहसवान बदायूं के नगर में स्थित इकबाल अहमद शौक मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल चौधरी मोहल्ला सहसवान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक ने पहुंचकर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रभक्ति गीतों ने पूरे स्कूल परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सपा नेता जमाल उद्दीन व सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान पहुंचे। उन्होंने इकबाल अहमद शौक मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल के बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बच्चों के बीच मिठाई व ट्रॉफी का वितरण किया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान व सपा नेता जमाल उद्दीन ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रप्रेम के नारों से स्कूल का वातावरण भावुक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को सम्मान का एहसास कराने वाला यह कार्यक्रम नगर में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि बच्चों की खुशियों और सम्मान के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस मौके पर नम्मू सभासद, रजी अहमद उर्फ राजू, मुनाजिर खान, शादाब सभासद, जाकिर कुरैशी सभासद, मो इनाम सभासद, पप्पू, काशिफ अली खान, अनिल यादव, फरीद अहमद, असद, समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!