कुंवरगांव /बदायूँ
Trending

कुंवरगांव पुलिस द्वारा कांवड़ियों के लिए भंडारा, देर शाम एसएसपी अंकिता शर्मा ने पहुंचकर बढ़ाया सेवा भाव

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

कुंवर गांव। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को कुंवर गांव थाना परिसर में शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

 

भंडारे में एसपी देहात अभिषेक कुमार और सीओ सिटी राहुल पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने स्वयं कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया और उनकी यात्रा को लेकर आवश्यक जानकारी ली। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

 

देर शाम एसएसपी अंकिता शर्मा भी कुंवर गांव पहुंचीं। उन्होंने थाना परिसर में चल रहे भंडारे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा में जुटे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़ यात्री को परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!