बदायूं
Trending

जनहित सत्याग्रह मोर्चा का पहला सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्नl

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ – जनहित सत्याग्रह मोर्चा का पहला सम्मेलन मोर्चा की स्थापना के 3 वर्ष बाद आयोजित किया गया। यह सम्मेलन स्काउट भवन के सभागार कक्ष में आयोजित किया गयाl सम्मेलन की शुरुआत कृष्ण गोपाल गुप्ता द्वारा गाए क्रांतिकारी गीत “मेरा रंग दे बसंती चोला”से की गई। उद्घाटन भाषण देते हुए कॉमरेड राकेश ने कहा कि मोर्चा का सम्मेलन बहुत ही विपरीत सामाजिक राजनीतिक परिस्थितियों में हो रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि यह सम्मेलन मोर्चा को नई दिशा प्रदान करेगा।अपने अध्यक्षीय भाषण में मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि मोर्चा ने पिछले समयों में अपनी क्षमता भर योगदान दिया है। देश दुनियां में घटने वाली हर जनविरोधी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोर्चा आने वाले समय में भी शोषितों उत्पीड़ितों के न्यायपूर्ण आंदोलनों को आगे बढ़ाएगा।

सम्मेलन में पिछले तीन वर्षों में देश दुनियां में हुए आर्थिक, राजनीतिक बदलावों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की गई। राजनीतिक रिपोर्ट पर वीरेंद्र कुमार और हर्षवर्धन ने विस्तार से विश्व अर्थव्यव्स्था पर बात रखी। वीरेंद्र कुमार ने विश्व परिस्थितियों में आ रहे बदलावों पर चर्चा की। हर्षवर्धन ने बताया कि भारत की भी अर्थव्यवस्था भी कोई अच्छी तस्वीर पेश नहीं करती। देश में बेरोजगारी,महंगाई,भ्रष्टाचार आदि चरम पर है। मेहनतकश वर्गों का शोषण उत्पीड़न जारी है। देश में साम्प्रदायिक जातिवादी राजनीति का बोलबाला है। जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दे धूल फांक रहे हैं।

मोर्चा की पिछले तीन वर्षों की सांगठनिक रिपोर्ट पर सुनील कुमार और राम निवास जी ने बात रखी। सांगठनिक रिपोर्ट में मोर्चे के गठन की परिस्थितियों पर चर्चा के साथ ही उसकी गतिविधियों की चर्चा की गई। रिपोर्ट में मोर्चे में अपनी कमियों खामियों और चुनौतियों पर भी बात की। इसके साथ साथ अंत में मोर्चे ने आने वाले समय के लिए अपने लिए कार्यभार तय किए। रिपोर्ट के सभी पहलुओं पर सदन में मौजूद लोगों ने चर्चा की।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि चौधरी सौदान सिंह ने मोर्चे की जरूरत पर बल दिया। और उन्होंने देश में किसान आंदोलन की स्थिति पर विस्तार से बात की। विशिष्ट अतिथि एड सी एल गौतम ने कहा कि मोर्चा जरूरतमंद लोगों को हर संभव लीगल मदद देने का प्रयास करेगा। विशिष्ट अतिथि मुनिशा देवी ने कहा कि देश में मेहनतकश महिलाओं की स्थिति बहुत ही खराब है। वे बहुत ही अल्प मानदेय में काम करने को मजबूर हैं। मोर्चा को मेहनतकश महिलाओं के मुद्दे उठाने की जरूरत है।सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे कॉमरेड राम प्रकाश जी ने कहा कि मोर्चा को आगे बढ़ाने के लिए सभी साथियों को आगे आने की जरूरत है। तभी हम लोगों के संवैधानिक, जनवादी , लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर पाएंगे। आज जरूरत है छीने जाते अधिकारों को बचाने की। मोर्चा को जनता के बीच जाकर , जनता को गोलबंद करते हुए संघर्ष करने की जरूरत है। सम्मेलन का संचालन मोर्चा के महामंत्री चरन सिंह यादव जी ने किया। संचालन करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मोर्चा ने हर संभव प्रयास किया कि वह हर शोषण उत्पीड़न और दमन की घटना के खिलाफ खड़ा हो। मोर्चा आगे भी ऐसे प्रयास करता रहेगा।

इसके बाद सम्मेलन ने मोर्चा की नई कमेटी और नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। प्रेमपाल सिंह को अध्यक्ष,चरन सिंह यादव को महामंत्री,डा सतीश को कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष एड सी एल गौतम,मिथलेश कुमारी,एड शिशुपाल सिंह,राजेश जौहरी, राजेश सक्सेना को,मंत्री वीरेंद्र कुमार,मुनिशा देवी,कृष्ण गोपाल गुप्ता जी को,प्रभारी महिला प्रकोष्ठ ममता भदौरिया,सह प्रभारी जरीना बेगम को,मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र यादव, संगठन मंत्री सुनील कुमार,विधिक सलाहकार एड एल गौतम,एड पवन गौतम,एड योगेश यादव को संरक्षक कॉमरेड रामप्रकाश पूर्व प्रवक्ता,चौधरी सौदान सिंह, कॉमरेड नफीस अहमद,राम चंद्र सिंह को चुना गया। अंत में मोर्चा के अध्यक्ष ने अध्यक्षीय भाषण दिया। उन्होंने कहा मोर्चा इस सम्मेलन द्वारा तय दिशा पर आगे काम करेगा। और मोर्चा जन जन तक अपनी पहुंच बनाने का प्रयास करेगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन के समापन की घोषणा की। अंत में जागो फिर एक बार गीत गाया गया। सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!