दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज: विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आब्जर्वर ने जिलाध्यक्ष पर मांगी कार्यकर्ताओं की राय ।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

——————————————-
बदायूँ। 17 अगस्त।दातागंज में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हो गया। शहनाई बारात घर में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजपाल खरोला ने जिलाध्यक्ष के कामकाज के विषय में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए फिर से दावेदारी ठोंकी है। उन्होंने पर्यवेक्षक राजपाल खरोला को जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिया। और साल भर के जिलाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान जनपद में जनता के लिए किए संघर्षों की रिपोर्ट पेश की।
दातागंज विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में शिरकत की।
कांग्रेस ने 2027 के आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिलों में प्रभारियों को संगठन को कसने भेजा है।
बदायूँ जनपद में राजपाल खरोला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रभारी बनाकर भेजा गया है। । उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से हेमंत चाहर, कौशलेंद्र यादव एवं योगेश दीक्षित को भेजा गया है।
सोमवार को दातागंज में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर राजपाल खरोला ने संगठन की नब्ज टटोली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस का मज़बूत संगठन जरूरी है। कहा कि हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन किए गया। जिलाध्यक्ष के कामकाज की रिपोर्ट परखी गई । कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष के पद के लिए आवेदन लिए गए ।वर्तमान जिलाध्यक्ष के कामकाज के विषय में विधानसभाओं के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस जनों का फीडबैक लिया गया। वर्तमान जिलाध्यक्ष के कामकाज और कांग्रेस की मजबूती के लिए सिविल सोसाइटी के लोगों की राय भी ली गई। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट 28अगस्त तक कांग्रेस हाईकमान को सौंप देंगे। उसके बाद सितंबर में कांग्रेस हाईकमान जिलाध्यक्ष के विषय में अंतिम फैसला लेगा।
ज्ञात हो कि कांग्रेस हाईकमान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले संगठन सारे कील कांटे दुरुस्त कर लेना चाहता है। इसीलिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है। सबसे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को परख रही है कि उसमें विधानसभा चुनाव जिताने की क्षमता है कि नहीं। उसमें जनगोलबंदी करने की कितनी क्षमता है यह भी परखा जा रहा है।
सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हेमंत चाहर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के विचारों के अनुरूप कांग्रेस को खड़ा करना है।
हर विधानसभा सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऑब्जर्वर के समक्ष अपनी राय व्यक्त की। कई और भी आवेदन आए हैं।
सम्मेलन में बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि उन्होंने साल भर के जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में दिन रात कांग्रेस के लिए काम किया है। जनपद में भाजपा सरकार के हर अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष किया है। दर्जनों बार योगी सरकार ने उनकी गिरफ्तारी की । बीसियों बार उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। आगे भी कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को बिसौली विधानसभा ,13 अगस्त को सहसवान विधानसभा ,14 अगस्त को शेखुपुर विधानसभा ,15 अगस्त को बिल्सी विधानसभा ,16अगस्त को शहर विधानसभा ,17अगस्त को दातागंज विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए।
सम्मेलन में कांग्रेस के सभी जिला कमेटी ,नगर कमेटी सदस्य , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ,ब्लाक अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष , आईसीसी सदस्य , पीसीसी सदस्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे । कांग्रेस जिला महासचिव सत्यम यादव, दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, जिला सचिव गिरीश चंद्र,जिला सचिव राजीव पटेल, दारागंज ब्लाक अध्यक्ष बिजनेश यादव, समरेर ब्लाक अध्यक्ष महावीर यादव, जिला सचिव मंजेश यादव, विनोद राठौर , वेद प्रकाश एडवोकेट , नील कमल शर्मा, मुनेंद्र यादव , उमेश यादव, समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!