अथर्व मिल्क फूड्स ने लगाई किसान गोष्ठी,, दुग्ध उत्पादकों को दी डेयरी प्रबंधन की जानकारी
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बिसौली- अथर्व मिल्क फूड्स एंड फार्म प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से क्षेत्र में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान साथियों ने भाग लिया, गोष्ठी में किसानों को उनके दुग्ध का उचित एवं पारदर्शी मूल्य देने, गुणवत्तापूर्ण पशु आहार, शुद्ध एवं सुरक्षित दुग्ध, बिलोना घी एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशुओं की देखभाल, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के तरीकों एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक अवनीश चौधरी ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि किसानों की खुशहाली में ही देश की समृद्धि निहित है। किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की मजबूत नींव हैं। अथर्व मिल्क फूड्स का संकल्प है कि दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके दुग्ध का उचित एवं पारदर्शी मूल्य मिले, उन्हें गुणवत्तापूर्ण पशु आहार और आधुनिक डेयरी प्रबंधन की जानकारी मिले, ताकि किसानों के जीवन में खुशहाली आए, उनकी मेहनत को सम्मान मिले और उपभोक्ताओं तक शुद्ध एवं सुरक्षित दुग्ध उत्पाद पहुँचें।
उन्होंने आगे कहा कि अथर्व मिल्क फूड्स केवल दुग्ध व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के विश्वास, सम्मान और समृद्धि की एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा उद्देश्य किसानों के साथ मिलकर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध डेयरी क्षेत्र का निर्माण करना है।
गोष्ठी में किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कंपनी के प्रयासों की सराहना की।



