सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं एवं बचाव कार्यों को लेकर किया जाएगा मॉकड्रिल का आयोजन – गिरजा शंकर यादव
बिसौली – भारत के यशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के उत्कृष्ट कार्यकाल की कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है वही देर शाम बिसौली सीएचसी का निरीक्षण करने आए बिसौली नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के ही तहत शुक्रवार को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवा एवं राहत बचाव कार्यों का मॉक ड्रिल किया जाएगा जिसके अंतर्गत गंभीर अवस्था के मरीजों को बेहतर उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तथा प्राकृतिक रूप से आगजनी होने पर होने वाले नुकसान के बारे में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस दौरान बिसौली उप जिलाधिकारी एवं तहसील प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा ।





