बिसौली
आज होगा प्राचीन रामलीला मेले का उदघाटन। आप भी हैं आमंत्रित।
बिसौली
प्राचीन समय से चली आ रही परम्पराअनुसार इस बार भी ठाकुर मिथलेश सिंह की अध्यक्षता ,गोपीवल्लभ मिश्र के संयोजन तथा रामसुमिरन मिश्र के सहसंयोजन में आज रात नौ बजे से समारोहपूर्वक उपजिलाधिकारी के मुख्यआतिथ्य में178 वें आयोजन का भव्य उदघाटन होगा। जिसके विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अबरार अहमद होंगे।





