वजीरगंज (बदायूं)
मंडी सचिव ने वसूला 17500 जुर्माना, किराना सामान ले जा रहा था कंटेनर।

वजीरगंज।आंवला से किराना व अन्य सामान लादकर बिल्सी की ओर जा रहा एक कंटेनर बिना मंडी शुल्क के वजीरगंज होते हुए गुजर रहा था। शुक्रवार को मंडी सचिव प्रभात यादव को इस संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंटेनर को मंडी गेट पर पकड़ा। जांच में पता चला कि वाहन किराना व अन्य सामग्री लेकर जा रहा था, लेकिन आवश्यक मंडी शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए मंडी सचिव ने समन शुल्क 17,500 जमा कराने के बाद वाहन को छोड़ दिया।मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना शुल्क व नियमों का पालन किए किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही व्यापारियों व वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर मंडी शुल्क जमा करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।




