वजीरगंज (बदायूं)
Trending

विशेष सचिव ने ब्लॉक कार्यालय समेत विद्यालयों का किया निरीक्षण।

वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज । मंगलवार को लखनऊ से आए विशेष सचिव संजय कुमार यादव ने मंगलवार को विकासखंड वजीरगंज कार्यालय समेत क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहावर खेड़ा स्थित विद्यालय, पंचायत घर और गांव में बने आवासों का निरीक्षण किया। इसके अलावा वनकोटा और पस्तौर क्षेत्र में भी पहुंचकर विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने विद्यालय में शैक्षिक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। बीडीओ शैली गोविल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।विशेष सचिव संजय कुमार यादव ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को विकास कार्यों और विद्यालयों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार, बीडीओ शैली गोविल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!