एस आई आर में ड्यूटीरत शिक्षा मित्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
आसफपुर – विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी शिक्षा मित्र रत्नेश कुमार ( 45 वर्ष ) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई ।
शिक्षा मित्र रत्नेश कुमार हाल ही में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव पिसनहारी के संविलियन विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर सेवारत थे ।
बताया जा रहा है कि हाल ही में रत्नेश कुमार की ड्यूटी एस आई आर में लगी थी ।
शुक्रवार की रात के समय रत्नेश कुमार की अचानक तबियत बिगड़ने पर परिवार वाले रत्नेश कुमार को बिसौली के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने हालत बिगड़ती देख रत्नेश कुमार को मुरादाबाद रेफर कर दिया , रास्ते में ले जाते समय रत्नेश कुमार ने दम तोड़ दिया
रत्नेश कुमार का अचानक सदैव के लिए चले जाना उसके परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा ।
इस अनहोनी घटना से आहत रत्नेश कुमार की पत्नी मंजू सहित बेटे सुनील ( 17 वर्ष ) , यतेंद्र ( 12 वर्ष ) व बेटी प्रज्ञा ( 14 वर्ष ) का रो रो कर बुरा हाल है ।
मृतक रत्नेश कुमार के बड़े भाई अखिलेश कुमार का कहना है कि हाल ही में रत्नेश कुमार की एस आई आर में ड्यूटी लगी थी तब से रत्नेश कुमार अवसाद में रहता था ।
यह घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है ।
यह जानकारी मृतक के बड़े भाई अखिलेश कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह





