बुक कीपर एम – 1 के महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा बुक कीपर की महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें जनपद सम्भल के विकास खंड पंवासा के लगभग तीन दर्जन महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।
जिसमें मुख्य प्रशिक्षक ओमपाल सिंह व सहायक प्रशिक्षिका नीतू कुमारी ने सभी महिला प्रतिभागियों को संबंधित विषय पर आवश्यक जानकारी जुटाई ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक अनवरत चलाया गया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी





