
बिसौली नगर में पिंदारा रोड पर सड़क टूटी होने की बजह ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा एक व्यक्ति हुआ घायल
आपको बता दें कि मामला जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नगर बिसौली का है जहां बिसौली नगर में पिंदारा रोड पर सवारी से भरा हुआ ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार अजयपाल पुत्र सुंदर लाल निवासी उदयपुर थाना वजीरगंज घायल हो गए वहीं बुधवार को 12:00 बजे करीब वहां मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है और घायल के परिजनों को सूचना दी गई है



