बिसौली

राम कथा का समापन:हरि बाबा मंदिर परिसर में देश पाल भारद्वाज ने किया कथावाचन*

 

बिसौली-नई तहसील कालोनी में स्थित श्री हरि बाबा मंदिर परिसर में 23 दिसंबर से चल रही नो दिवसीय श्री राम कथा का आज समापन हो गया। कथा का समापन विभिन्न प्रसंगों और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ।
इस सात दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया था। कथा का शुभारंभ 23 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा के साथ हुआ था। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से 6 बजे तक कथा का आयोजन किया गया।
कथा वाचक देश पाल भारद्वाज ने कथा के दौरान श्री राम कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया।
कथा के अंतिम दिन श्रोताओं की उपस्थिति में लंका दहन, संजीवनी बूटी का आगमन, रावण का अंत और राजतिलक जैसे प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा के दौरान भक्तजनों ने भजनों पर नृत्य भी किया।
कथा समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।आयोजन कमेटी के सदस्यों ने श्री राम कथा में पधारे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद श्रीमती निशा पाठक,सविता गुप्ता,अंशु मिश्रा,ज्योति मिश्रा,संगीता शर्मा,प्रियंका शर्मा,संगीता शर्मा, रेखा गुप्ता,रिंकी वार्ष्णेय, गोरी वाष्णेय, रीना सिंह,मंजू शर्मा,प्रवेश कुमारी,विनीता शर्मा,कलावती,लीलावती,हर प्यारी,पूर्व सभासद टिंकू पाठक प्रमोद मिश्रा,विक्की गुप्ता,राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!