बदायूंसैदपुर
Trending

बसपा की बुथ एवं सेक्टर की मीटिंग कस्बा सैदपुर संपन्न।

बदायूं।सैदपुर में हुई बसपा की बुथ एवं सेक्टर की मीटिंग कस्बा सैदपुर में बसपा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सगीर सैफी के आवास पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी डॉक्टर क्रांति कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर बूथ एवं एस आर आई के फॉर्म में सभी पात्र मतदाताओं के नाम को जुड़वाने तथा 15 जनवरी को बरेली में होने वाले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के जन्मदिन के अवसर को यादगार दिन बनाने का आह्वान किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉक्टर क्रांति कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी दलित पिछड़े शोषित और वंचितों का कारवां है जिसे मान्यवर काशीराम के सपनों को बहन कुमारी मायावती निरंतर ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है उन्होंने कहा की सभी सभी जिम्मेदार पदाधिकारी को पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 12 तारीख तक नाम अवश्य बड़वा लें और घर-घर जाकर जिनके अब तक एस आर ई सूची में नाम नहीं बड़े हैं वह काम भी जल्द से जल्द कराये एवं उन्होंने 15 तारीख को बरेली में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की और उन्होंने यह भी कहा की कोई भी पदाधिकारी या सदस्य या पार्टी समर्थक जब रैली में जाए तो केवल पार्टी चुनाव चिन्ह हाथी वाला ही झंडा और गले में गमछा होना चाहिए इस मौके पर भगवान सिंह विधानसभा प्रभारी बिसौली, कालीचरण विधानसभा सचिव, विजेंद्र सागर, जय सिंह सागर, पातीराम डीलर, कुंदन लाल, प्रेम किशोर के साथ-साथ अन्य लोग की उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!